Admission

Home / Admission

Admission

विद्यालय में प्रवेश सम्बन्धी नियम

  • प्रवेश हेतु छात्र/छात्राओं को विद्यालय प्रारंभ होने पर प्रवेशार्थ निर्धारित आवेदन-पत्र पूर्णरूपेण भरकर विद्यालयीन समय में विद्यालय में प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र के साथ पूर्व विद्यालय का मूल शाला त्याग प्रमाण पत्र (टी.सी.) व उत्तीर्ण की हुई परीक्षा की अंक सूची काी फोटो स्टेट प्रति भी आवश्यक रूप से लगाना होगी। अंकसूची की मूल प्रति अवलोकनार्थ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पासबुक, आधार कार्ड की प्रति, SSSMID बैंक खामे की प्रतिलिपि। जिने के बाहर के छात्रों को अपने शाला त्याग प्रमाण पत्र पर उस जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति हस्ताक्षर करवाना अनिवार्य होगा।
  • प्रदेश के बाहर के छात्र एवं अन्य किसी बोर्ड से उत्तीर्ण छात्र अनिवार्य रूप से माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल से ग्राह्यता प्राप्त करनी होगी।
  • जिन छात्रों के पास बोर्ड का उनका पूर्व नामांकन हो उसे प्रवेश आवेदन पत्र पर प्रवेश के समय अंकित करना अनिवार्य होगा। नामंकन क्रमांक के अभाव में बोर्ड द्वारा निर्धारित नामंकन क्रमांक हेतु शुल्क जमा करना होगा।
  • पूरक परीक्षा के पास छात्रों को अस्थाई प्रवेश दिया जायेगा।
  • आवश्यक प्रमाण पत्रों के अभाव में या मिथ्या जानकारी करने पर प्रवेश निरस्त किया जा सकता है।
  • प्रवेश संबंधी निर्णय लेने बावत् प्राचार्य का निर्णय अंतिम होगा।
  • पासपोर्ट साईज के चार फोटो देना होंगे जिसमें बच्चे का नाम तथा फोटो खिंचवाने की दिनांक अंकित होगी।
Rules of school

विद्यालयीन समय

विद्यालय का समय सत्रान्त तक प्रातः 7ः30 से 1ः00 तक रहेगा। विशेष परिस्थितियों में विद्यालय के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

अनुशासन

छात्र एवं छात्राओं के उद्दण्ड आचरण एवं किसी प्रकार की अनुशासनहीनता करने पर उन्हें विद्यालय से निष्कासित किया जा सकता है।

विद्यालयीन गणवेश

विद्यालयीन छात्रों को स्कूल के समय में स्लेटी (ग्रे) पेन्ट तथा सफेद शर्ट पहनना है तथा छात्राओं के लिए सफेद सलवार ग्रे कुर्ती व सफेद ओढ़नी पहनना अनिवार्य है। काले जूते तथा सफेद मोजे तथा सर्दियों में ब्लू कलर का स्वेटर पहनना है।

उपस्थिति

छात्र/छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कम उपस्थिति की स्थिति में छात्र/छात्राएँ परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। विद्यालय में अनुपस्थित रहने की दशा में तथा विद्यालय में जल्दी जाने हेतु पालक का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। लगातार 15-20 दिन बिना कारण बताए विद्यालय में अनुपस्थित रहने पर छात्र/छात्रा का नाम विद्यालय से पृथक कर दिया जायेगा। शाला में किसी अन्य व्यक्ति से मिलने हेतु प्राचार्य से अनुमति लेना अनिवार्य होगी।

छात्रवृत्तियाँ

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए राज्य छात्रवृत्ति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति व अन्य शासन द्वारा देय छात्रवृत्ति उपलब्ध हैं, किन्तु इसके लिए निर्धारित समय में आवश्यक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। उक्त छात्रवृत्ति हेतु छात्रों को शासन नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

PGV school admissions

वर्ष 2022 - 2023 की छात्र संख्या

कक्षा कुल दर्ज संख्या
9 86
10 78
11 73
12 133
कुल योग 370

वर्ष 2021 - 2022 की छात्र संख्या

कक्षा कुल दर्ज संख्या
9 63
10 55
11 128
12 90
कुल योग 336

वर्ष 2020 - 2021 की छात्र संख्या

कक्षा कुल दर्ज संख्या
9 50
10 87
11 90
12 128
कुल योग 355